ब्रेकिंग
बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...

बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचे

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन के बाद प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक बैठक की।

बिहार न्यूज
पटना में नितिन नबीन का स्वागत
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे और चुनाव अभियान की कमान अपने हाथ में ले ली।


पटना पहुंचने पर नितिन नवीन के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत पार्टी के कई नेता शामिल रहे।


पटना पहुंचते ही नितिन नवीन ने अपने सरकारी आवास पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाई लेवल बैठक की। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और प्रचार अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नितिन नवीन के सरकारी आवास पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।


भाजपा अब बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर प्रचार अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट