ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

सूबे के तीन DEO का हो गया डिमोशन, शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कारण

PATNA : बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पिछले कुछ दिनों से सदन से लेकर सड़क तक चर्चा का विषय बने हुए थे। अब केके पाठक शिक्षा विभाग की ओर से जारी दो नोटिफिकेशन क

सूबे के तीन DEO का हो गया डिमोशन, शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कारण
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पिछले कुछ दिनों से सदन से लेकर सड़क तक चर्चा का विषय बने हुए थे। अब केके पाठक शिक्षा विभाग की ओर से जारी दो नोटिफिकेशन की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस बार क के पाठक के आदेश के बाद जिलों में तैनात शिक्षा पदाधिकारियों की पोस्टिंग और पद में बड़ा उलटफेर किया है। इसकी अधिसूचना शिक्षा विभाग के निदेशक सुबोध कुमार चौधरी की ओर से जारी की गई है। लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि इस लिस्ट में तीन  शिक्षा पदाधिकारियों को डिमोट किया गया है यानी इनलोगों का डिमोशन हुआ है। 


शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना के मुताबिक बांका, लखीसराय और बेगुसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को डिमोट कर दिया गया है। विभाग ने उनके डिमोशन के लिए जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए उन्हें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के पद पर पदस्थापित किया गया है।जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), बांका के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) के पद पर पदस्थापित किया गया है। 


इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO),लखीसराय के पद पर पदस्थापित विमलेश कुमार चौधरी को अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(DPO), मधुबनी के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी  (DEO), बेगूसराय के पद पर पदस्थापित शर्मिला राय को अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) , भोजपुर, आरा के पद पर पदस्थापित किया गया है। 


उधर, पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमित कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह पूर्वी चंपारण में रहे संजय कुमार 1 को पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। अब अमित कुमार की तैनाती कटिहार के डीइओ के पद पर की गयी है। इसके साथ ही सुपौल के डीइओ सुरेंद्र कुमार को औरंगाबाद का डीइओ बनाया गया है। इसके साथ ही किशनगंज के सुभाष कुमार गुप्ता को गोपालगंज का डीइओ बनाया गया है। अररिया के राज कुमार को नालंदा का डीइओ बनाया गया है।