ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

SSP ने थानेदार और 2 सिपाहियों को किया सस्पेंड, BJP नेता से मारपीट करने पर की कार्रवाई

DESK : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष को पुलिस द्वारा लाठी-डंडे से पीटे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद एसएसपी ने थानेदार और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

SSP ने थानेदार और 2 सिपाहियों को किया सस्पेंड, BJP नेता से मारपीट करने पर की कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

DESK : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष को पुलिस द्वारा लाठी-डंडे से पीटे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद एसएसपी ने थानेदार और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. 


घटना यूपी के अलीगढ़ की है. जानकारी के अनुसार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह का गांव में विवाद हो गया था जिसके बाद दोनों ही पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई. पुलिस लड़ने वाले दोनों ही पक्ष के लोगों को थाने में ले आई जिसके बाद उन लोगों को छुड़ाने पहुंचे दिगंबर सिंह के साथ चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों ने मारपीट कर दी. इसके बाद जैसे ही इस घटना की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई, उन्होंने हंगामा करते हुए थाने का घेराव कर दिया. 


मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंच गए. तब मंडल अध्यक्ष को थाने से छोड़ा गया. इस पूरे घटनाक्रम से एसएसपी को अवगत कराया गया जिसके बाद उनके स्तर से ये कार्रवाई की गई है. मामले की जानकारी देते हुए एसपी शुभम पटेल ने बताया कि अतरौली थाना इलाके के एक गांव में दो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई थी जिसके बाद सूचना पर पुलिस गई थी. दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आई थी. उसके बाद ये बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज जिरौली धूम सिंह सचिन कुमार और दो सिपाही संदीप और नाहर सिंह ने दिगंबर सिंह के साथ मारपीट और अभद्रता की है.


एसपी ने आगे बताया क‍ि मामले में प्रारंभिक रूप से एक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से न‍िलंबित किया गया है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच एसएसपी कलानिधि नैथानी ने उन्हें सौंपी है. जल्द ही रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी. 

टैग्स