ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

श्रीनगर से गायब हुई लड़की का बिहार कनेक्शन, आरोपी को पकड़ने आरा पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस

ARRAH : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से गायब हुई लड़की का कनेक्शन बिहार से जुड़ रहा है. गायब लड़की के आरोपी को पकड़ने के लिए जम्मू कश्मीर की पुलिस शुक्रवार को बिहार के आरा जिले में पहुंच गई

श्रीनगर से गायब हुई लड़की का बिहार कनेक्शन, आरोपी को पकड़ने आरा पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस
First Bihar
2 मिनट

ARRAH : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से गायब हुई लड़की का कनेक्शन बिहार से जुड़ रहा है. गायब लड़की के आरोपी को पकड़ने के लिए जम्मू कश्मीर की पुलिस शुक्रवार को बिहार के आरा जिले में पहुंच गई. पुलिस की टीम ने आरोपी के नहीं मिलने पर उसके भाई को आरा से गिरफ्तार कर लिया.


दरअसल, श्रीनगर के करलखौर थाना क्षेत्र से एक युवती गायब हो गई है, जिसकी प्राथमिकी 11 नवंबर को थाने में दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी के आधार पर अपहरण का कनेक्शन बिहार के आरा के एक युवक से है, जिसकी तलाश में जम्मू कश्मीर की पुलिस ने आरा के टाउन थाना अंतर्गत चिक टोली में छापेमारी की. 


छापेमारी के दौरान अपहरणकर्ता तो नहीं मिला, लेकिन अपहरण करने वाले का भाई पुलिस के हाथ लग गया, जिसको हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, जहां आरोपी मो. इश्तेयाक के भाई सोहराब ने बताया कि उसका भाई अभी तक यहां नहीं आया है. 


वहीं, जम्मू-कश्मीर के करलखौर थाना पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित पंजाब के किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था. इसी बीच वो श्रीनगर निवासी युवती को बहला फुसलाकर यहां ले आया. इधर, अभी भी मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

टैग्स