ब्रेकिंग
बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयBihar News: कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक सरकारी सेवकों की प्रतिनियुक्ति एक झटके में रद्द...बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरलबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयBihar News: कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक सरकारी सेवकों की प्रतिनियुक्ति एक झटके में रद्द...बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरल

पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar Crime News: पटना के दानापुर कोर्ट ने पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी अमृता देवी को आजीवन सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर फैसला सुनाया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना के दानापुर व्यवहार न्यायालय ने पति की हत्या के चर्चित मामले में दोषी पत्नी अमृता देवी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश-7 संतोष कुमार गुप्ता की अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


यह मामला पालीगंज थाना कांड संख्या-299/21 और सेशन ट्रायल संख्या-447/23 से संबंधित है। मृतक अमित कुमार अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बुद्धन बिगहा गांव के निवासी थे। मामले में उनकी पत्नी अमृता देवी, सास देवंती देवी और बहनोई मिथिलेश सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया था। मृतक के पिता लखनदेव यादव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


अभियोजन पक्ष के अनुसार, अमित कुमार और अमृता देवी की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों के संबंध सामान्य नहीं थे। आरोप है कि अमृता देवी के अपने बहनोई मिथिलेश सिंह के साथ अवैध संबंध थे, जिसका अमित कुमार विरोध करते थे। इसी बात को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।


अभियोजन के मुताबिक, 18 अगस्त 2021 को अमृता देवी रक्षा बंधन के बहाने अपने पति अमित कुमार को पालीगंज थाना क्षेत्र के पीपरादाहा स्थित मायके ले गई। आरोप है कि वहां अमृता देवी, उसकी मां देवंती देवी और बहनोई मिथिलेश सिंह ने मिलकर अमित कुमार को जहर देकर मार डाला। हत्या के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया गया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान, वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर अमृता देवी को दोषी करार दिया। इसके बाद अदालत ने उसे आजीवन सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। प्रभारी अपर लोक अभियोजक रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि सह-आरोपी मिथिलेश सिंह और देवंती देवी के खिलाफ अनुसंधान अभी जारी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


उन्होंने बताया, "यह मामला पालीगंज थाना कांड संख्या-299/21 तथा सेशन ट्रायल संख्या-447/23 से संबंधित है। मृतक अमित कुमार अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बुद्धन बिगहा गांव के निवासी थे। इस मामले में अमित कुमार की पत्नी अमृता देवी, उसके बहनोई मिथिलेश सिंह तथा मां देवंती देवी को नामजद किया गया था।"

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता