ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

करीब एक दर्जन मामलों का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

शिवहर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत करीब 11 आपराधिक मामलों में दर्ज कुख्यात अपराधी ताराचंद साह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ शिवहर व मोतिहारी समेत विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर जिले में अपराध नियंत्रण, कुख्यात अपराधियों तथा फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पुलिस ने शिवहर थाना कांड संख्या 343/26 में फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी ताराचंद साह को गिरफ्तार किया है. 



एसडीपीओ अनुशील कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी कई महीनों से फरार चल रहा था. उक्त कांड में एक महिला द्वारा आरोपी पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने धमकी देने, मारपीट एवं जबरदस्ती करने तथा आभूषण और नकद राशि ले जाने का आरोप लगाया गया था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शिवहर पुलिस लगातार तकनीकी एवं मानवीय स्तर पर निगरानी कर रही थी.



विशेष अभियान के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ताराचंद साह का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उपलब्ध अभिलेखों के मुताबिक उसके विरुद्ध शिवहर, मोतिहारी समेत कुल 11 आपराधिक कांड दर्ज हैं. इनमें पिपराही थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों के साथ-साथ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामले भी शामिल हैं. 



पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास एवं अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता का सत्यापन भी किया जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता