ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

बिहार में अपराधियों का तांडव, वॉशिंग सेंटर संचालक को मारी गोली; हत्या की वारदात से हड़कंप

बेगूसराय के फुलवरिया-3 में अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक 24 वर्षीय गणेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले में अपराधियों ने तांडव मचाया है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया-3 में शुक्रवार को अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार राम के 24 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश कुमार गाड़ी वॉशिंग सेंटर चलाते थे। घटना के वक्त वह अपने वॉशिंग सेंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अपराधी वहां पहुंचा और गणेश कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।



गोली लगने से गणेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।



प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या है और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।



घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फुलवरिया थाना पुलिस के अलावा कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, वारदात के बाद फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।



इधर, 24 वर्षीय गणेश कुमार की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता