Hindi News / news / सृजन घोटाला मामले में बैंक मैनेजर का खुलासा, 2 IAS अफसरों के गाइडलाइन...

सृजन घोटाला मामले में बैंक मैनेजर का खुलासा, 2 IAS अफसरों के गाइडलाइन पर होती थी पैसों की हेराफेरी

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 06, 2019, 2:20:13 PM

सृजन घोटाला मामले में बैंक मैनेजर का खुलासा, 2 IAS अफसरों के गाइडलाइन पर होती थी पैसों की हेराफेरी

- फ़ोटो

PATNA : सृजन घोटाला मामले में सीबीआई की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे नया खुलासा हो रहा है. सीबीआई को सृजन घोटाले में अहम जानकारी हाथ लगी है. चेन्नई से गिरफ्तार इंडियन बैंक के मैनेजर देव शंकर मिश्रा ने पूछताछ में दो आईएस अफसरों का नाम लिया है. https://youtu.be/iABZH3Y7vOs IAS अफसरों के इशारे पर होता था काम इंडियन बैंक के मैनेजर देव शंकर मिश्रा ने सीबीआई को बताया है कि आईएस अधिकारियों के कहने पर सृजन सहकारिता समिति के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते थे. मिश्रा ने बताया कि पूरा गाइडलाइन IAS अफसरों के तरफ से आता था. इन अधिकारियों में तत्कालिन भागलपुर के डीएम भी शामिल है. मिश्रा ने बताया कि दो आईएस अधिकारियों समेत आधा दर्जन पदाधिकारियों ही बैंक मैनेजर को बताते थे कि कब कितने पैसे सृजन के खाते में डालने की जरूरत है और यह भी बताया जाता था कि सरकारी बैंक खाते में कितने बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत है. इन तमाम जानकारियों के बाद सीबीआई जल्द ही इन अधिकारियों के पुख्ता सबूत जुटाकर पूछताछ कर सकती है.