Hindi News / news / सृजन घोटाले में संपत्ति जब्ती की कार्रवाई, मजिस्ट्रेट की हुई नियुक्ति

सृजन घोटाले में संपत्ति जब्ती की कार्रवाई, मजिस्ट्रेट की हुई नियुक्ति

1st Bihar Published by: Updated Feb 12, 2020, 7:20:44 AM

सृजन घोटाले में संपत्ति जब्ती की कार्रवाई,  मजिस्ट्रेट की हुई नियुक्ति

- फ़ोटो

BHAGALAPUR : बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में अब आरोपियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई होगी। मेसर्स कलिंगा के मालिक एनवी राजू की संपत्ति 15 फरवरी को जप्त की जाएगी। एनवी राजू की तीन जगहों पर अचल संपत्ति को ज़ब्त किया जाना है जिसके लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी की गई है।



मेसर्स कलिंगा के मालिक एनवी राजू की अचल संपत्तियों की जब्ती के लिए बैंक ने आग्रह किया था जिसके बाद भागलपुर के सदर एसडीओ ने मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है। एनवी राजू सृजन घोटाले में आरोपी है। सदर एसडीओ की तरफ से संपत्ति जब्ती के लिए शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मणिकांत गुप्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है। 15 फरवरी को संपत्ति जब्ती के दौरान। विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।


वह सृजन घोटाला के एक अन्य आरोपी नाजरत शाखा के पूर्व नाजिर अमरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति भी मिल गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलाधिकारी को आदेश दिया था कि नाजिर अमरेंद्र के विरूद्ध अभियोजन की स्वीकृति देते हुए मौजूदा नाजिर ओमप्रकाश के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करें। आपको बता दें कि सृजन घोटाले में नाजरत शाखा से 220 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी हुई थी जिसे लेकर चार अलग-अलग मामले भी दर्ज कराए जा चुके हैं।