ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

सृजन घोटाला : एक और मामले की जांच सीबीआई को मिली, अबतक दो दर्जन केस दर्ज

BHAGALPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले से जुड़े एक और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। भागलपुर कोतवाली थाने में दर्ज एक और मामले की जांच का जिम्मा बिहार सरकार ने सी

सृजन घोटाला : एक और मामले की जांच सीबीआई को मिली, अबतक दो दर्जन केस दर्ज
Santosh Singh
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले से जुड़े एक और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।  भागलपुर कोतवाली थाने में दर्ज एक और मामले की जांच का जिम्मा बिहार सरकार ने सीबीआई को दे दिया है। भागलपुर के कोतवाली थाना में दर्ज कांड संख्या 808/20 की जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया गया है। शुक्रवार को गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। 


बहुचर्चित सृजन घोटाला कांड में अब तक दो दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। बिहार सरकार ने साल 2017 में सृजन घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। भागलपुर के साथ -साथ बांका और सहरसा से जुड़े सृजन घोटाले में करोड़ो की राशि का गबन किया गया था। सीबीआई को इस घोटाले से जुड़े दो दर्जन मामले पहले ही सौंप दिए गए हैं। 


ताजा मामले में अब भागलपुर कोतवाली थाना कांड संख्या 808/20 भी शामिल हो गया है। सृजन संस्था द्वारा सरकारी बैंक खातों से जालसाजी करके वित्तीय लेनदेन करने का यह मामला है। आपको याद दिला दें कि साल 2006-07 में ही घोटाले की नींव पड़ी थी। सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड नाम के एनजीओ के जरिए घोटाले का यह खेल 2006 में ही शुरू हो गया था। हालांकि मामले का खुलासा साल 2017 में हुआ। सृजन घोटाले का खुलासा होने के बाद नीतीश सरकार की खूब फजीहत हुई थी और विपक्ष के दबाव के बाद सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी थी।