ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

शॉर्ट सर्किट की वजह से सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

SASARAM: सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की सू

शॉर्ट सर्किट की वजह से सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SASARAM: सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया गया। 


ट्रामा सेंटर में लगाए गए चार अलग-अलग फायर सिलेंडर का उपयोग किया गया और आग पर काबू पाया गया। बता दें की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। अस्पताल में आग लगने की सूचना के बाद वहां भर्ती मरीज किसी तरह बाहर निकल गये। 


इस घटना के बाद ट्रामा सेंटर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया है। जिसके बाद इमरजेंसी सेवा को दूसरे कक्ष में फिलहाल स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता