ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

सोशल मीडिया पर नेपाली युवती को हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर एक युवक ने किया बलात्कार

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है जहां शादी का झांसा देकर एक नेपाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नेपाल की बारा जिला कलैया की एक विवाहिता से घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक य

सोशल मीडिया पर नेपाली युवती को हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर एक युवक ने किया बलात्कार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है जहां शादी का झांसा देकर एक नेपाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नेपाल की बारा जिला कलैया की एक विवाहिता से घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


घटना बीते 13 अक्टूबर की बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने आरोपित युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बसवरिया निवासी विजय प्रसाद के पुत्र अमित कुमार के रुप में किया है। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 वर्षीय नेपाली विवाहिता का अमित कुमार से सोशल मीडिया इमो पर बातचीत होती थी। जिसके बाद बीते 13 अक्टूबर को इमो से अमित ने बात कर उसे रक्सौल बुलाया। वहां से उक्त महिला को अमित घोड़ासहन के गुलरिया टोला के सरेह में ले जाकर दुष्कर्म किया।


 उसके बाद उसे नेपाल के सिमरौंनगढ़ ले गया। वहां से उसे नेपाल के काठमांडू में एक होटल में उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। बाद में अमित पीड़ित महिला को काठमांडू में ही छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। 


जहां से महिला अपने पति के साथ घोड़ासहन थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल जांच की प्रक्रिया जारी है। साथ ही आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता