ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Kaimur News: संतरा की आड़ में जाम की तस्करी, 50 लाख की शराब को नये साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी, धंधेबाजों के मंसूबों पर फिर गया पानी

KAIMUR: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। शराब के धंधेबाज इन दिनों तस्करी के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। कभी एम्बुलें

Kaimur News: संतरा की आड़ में जाम की तस्करी, 50 लाख की शराब को नये साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी, धंधेबाजों के मंसूबों पर फिर गया पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। शराब के धंधेबाज इन दिनों तस्करी के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस में शराब ला रहे हैं तो कभी वाहनों में तहखाना बना रहे हैं। इस बार धंधेबाजों ने नए साल में बड़ी खेप खपाने के लिए दिल्ली से शराब मंगवाया। इसे संतरा में छुपाकर बिहार लाया जा रहा था। 


लेकिन बिहार में प्रवेश करते ही कैमूर जिले में उत्पाद विभाग ने ट्रक को दबोच लिया। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये का अवैध शराब जब्त किया। वही ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। ट्रक का ड्राइवर राजस्थान का रहने वाला है। संतरा के पैकेट में छिपाकर शराब की बड़ी खेप दिल्ली से बिहार लाई जा रही थी। 


यह शराब नववर्ष के जश्न में र खपाने की योजना थी। शराब को नारंगी के पैकेट के भीतर छुपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। गिरफ्तार ट्रक चालक से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। 


उत्पाद अधीक्षक कैमूर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक ट्रक कैमूर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक चालक के पास शराब से संबंधित कोई कागजात नहीं थे और गाड़ी में डिजिटल लॉक भी नहीं था, जो बिहार से बाहर शराब ले जाने वाले वाहनों में लगा होता है। यह कार्रवाई कैमूर में अवैध शराब के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।