Hindi News / news / अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इंजीनियरिंग का था स्टूडेंट

अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इंजीनियरिंग का था स्टूडेंट

1st Bihar Published by: Updated Dec 06, 2020, 9:24:46 AM

अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इंजीनियरिंग का था स्टूडेंट

- फ़ोटो

SIWAN: अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था. यह घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के बंसीलपुर गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक घर के बाहर की मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी.जिससे उसकी मौत हो गई. 

इंजीनियरिंग का था स्टूडेंट

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक का नाम असगर अली था. वह इंजीनियरिंग कर रहा था. असगर के शरीर पर कई और खत्म के निशान है. उससे शक जताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले असगर के साथ पहले मारपीट अपराधियों ने की. उसके बाद उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जांच में जुटी है.