1st Bihar Published by: Updated Thu, 07 Jul 2022 07:49:09 PM IST
- फ़ोटो
SIWAN: सीवान में कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही है। सभी लड़कियों की तस्वीरें अलग-अलग है लेकिन लड़का एक ही नजर आ रहा है। आरोपी युवक दरौली स्थित कुशल युवा संस्थान का स्टाफ है और लड़कियां यही की छात्राएं हैं। आरोपी की पहचान दरौली निवासी प्रदीप सहनी के रूप में हुई है।
प्रदीप सहनी इसी संस्थान में फील्ड स्टाफ था जिसे अब संस्थान से निकाल दिया गया है। यह शख्स की गंदी निगाहें हमेशा यहां पढ़ने वाली छात्राओं पर रहती थी। संस्थान की लड़कियों से जान पहचान बनाने और नजदिकियां बढ़ाने के फिराक में वह अक्सर लगा रहता था। इसके झांसे में कई लड़किया भी जाती थी।
लड़कियों से नजदीकी संबंध बना वह उनकी तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लेता था। अमूमन सबके साथ वह इसी तरह का काम करता था। उसने अब छात्राओं की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रदीप सहनी की करतूत का पता जब संस्थान के मालिक सतीश पांडेय को हुई तो उन्होंने तत्काल उसे संस्थान से हटा दिया। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद भी अभी तक परिजनों ने केस दर्ज नहीं कराया है। हालांकि सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा कहते हैं कि इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।