ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सीताराम येचुरी के बेटे की कोरोना से मौत, नहीं रहे आशीष येचुरी

DELHI : सीपीएम के जनरल सेक्रेटरी और लेफ्ट के बड़े नेता सीताराम येचुरी के बेटे आज आशीष येचुरी का निधन हो गया हैम आशीष येचुरी सीताराम येचुरी के बड़े बेटे थे और वह कोरोना से संक्रमित

सीताराम येचुरी के बेटे की कोरोना से मौत, नहीं रहे आशीष येचुरी
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : सीपीएम के जनरल सेक्रेटरी और लेफ्ट के बड़े नेता सीताराम येचुरी के बेटे आज आशीष येचुरी का निधन हो गया हैम आशीष येचुरी सीताराम येचुरी के बड़े बेटे थे और वह कोरोना से संक्रमित थे। आज सुबह उन्होंने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। 


सीताराम येचुरी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि उनके लिए यह बेहद दुखदाई पल है और वह सूचना दे रहे हैं कि उनके बड़े बेटे आशीष येचुरी का निधन हो गया है। आशीष कोरोना से पीड़ित थे। सीताराम येचुरी ने उन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया है जिन्होंने उनके बेटे के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीताराम येचुरी के बेटे की कोरोना से मौत, नहीं रहे आशीष येचुरी


आशीष येचुरी पेशे से एक पत्रकार थे। 34 साल के आशीष दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अखबार में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। पिछले दिनों आशीष की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 हफ्ते पहले उन्हें होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद आशीष को गुरुग्राम स्थित मेदांता में एडमिट कराया गया। उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा था और आखिरकार कोरोना से लड़ते-लड़ते आशीष जिंदगी की जंग हार गए।

टैग्स