1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Dec 31, 2020, 10:11:04 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI : जिले के सोनबरसा प्रखंड से एक घटना सामने आई है, जहां कपड़े की एक दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. आगलगी की इस घटना आमीन लाखों रुपये की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड की है, जहां हाइवे सड़क किनारे फरछहिया चौक पर कपड़े की एक दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. इस घटना में दुकान और गोदाम में लगभग लाखों रुपये की संपत्ति जल गई, जिससे दूकानदार को काफी नुकसान हुआ. बताया जा रहा है कि दुकान में लगी आग पड़ोस के घर में भी फ़ैल रही थी हालांकि जैसे-तैसे वहां मौजूद लोगों ने घर में आग लगने से बचाया.
आगलगी की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. रोहुआ के रहने वाले दूकानदार जय किशोर साह ने बताया कि उनके दुकान में आखिरकार कैसे आग लगी, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने ये बताया कि जहाँ वह रहते हैं, उसी मकान के नीचे दुकान भी है. उनका मानना है कि लगभग लाखों रुपये का नुकसान उन्हें हुआ है.