Hindi News / news / 2 अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, कारोबारी को आए थे लूटने

2 अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, कारोबारी को आए थे लूटने

1st Bihar Published by: Updated Mar 10, 2020, 8:16:29 AM

2 अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, कारोबारी को आए थे लूटने

- फ़ोटो

SITAMARHI: दो अपराधियों की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है. दोनों अपराधी कारोबारी को लूटने आए थे. यह घटना सोनवर्षा के थाना क्षेत्र की है.

बताया जा रहा है कि अपराधी एक कारोबारी को लूटने के लिए घर पर गए थे. इस दौरान कारोबारी ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया. 

ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली अपराधियों को घेर लिया और अपराधियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंची हुई है.