ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सीतामढ़ी में बड़ी वारदात, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

SITAMARHI : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर शाम बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के परसौंनी बेलसंड रोड की है. जहां सरखौली पंप के पास अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल व्यक्ति की पहचान सरखौली गांव के रहने वाले के परमहँस सिंह के बेटे रामजतन सिंह (55) के रूप में की गई है.


घटनास्थल पर मौजूद स्थनीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने में दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसवाले मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. थानध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता