ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, दो आरोपी है ऑटो ड्राइवर

DHANBAD: नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया. उसके बाद रात में उसे सड़क पर छोड़ दिया. इसमें दो आरोपी ऑटो ड्राइवर है. यह घटना सिंदरी के शहरपुरा बाजार की है.<

नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, दो आरोपी है ऑटो ड्राइवर
Manish Kumar
2 मिनट

DHANBAD: नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया. उसके बाद रात में उसे सड़क पर छोड़ दिया. इसमें दो आरोपी ऑटो ड्राइवर है. यह घटना सिंदरी के शहरपुरा बाजार की है.

एक आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने इसको लेकर केस  दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कृष्णा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसके दो साथी फरार हो गए है. तापस बाउरी और मधु सेन दोनों ऑटो ड्राइवर है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि धनबाद से बाहर उसके पिता रहकर काम करते है. वह अपनी मां, भाई और बहन के साथ शहरपुरा बाजार के पास रहती है. इस दौरान ही साइकिल दुकान पर काम करने वाले कृष्णा विश्वकर्मा से उसकी जान-पहचान हो गई थी. उसने पीड़िता को किसी काम के बहाने घर से ले गया. फिर उसने अपने दो दोस्तों को बुलाकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. 

रात में सड़क पर छोड़ा

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद तीनों ने उससे सुनसान सड़क पर छोड़ दिया. उसका घर तीन किमी दूर था. कुछ दूर आगे जाने के बाद एक-दो घरों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला. जिसके बाद वह रात भर एक झाड़ी के पास छिप कर रोती रही. सुबह हुआ तो वह घर गई.