ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

शिक्षा सब की जरूरत, बोले मुकेश सहनी ... शिक्षित होगा समाज, तभी राज्य और देश का होगा विकास

SITAMADHI : बिहार में शिक्षा की क्या हालात हैं यह किसी से भी छुपी हुई नहीं है। हालांकि, इसमें सुधार को लेकर तरह- तरह की योजनएं बनाई जाती है। लेकिन, जब इसको धरातल पर उतारा जाता है त

शिक्षा सब की जरूरत, बोले मुकेश सहनी ... शिक्षित होगा समाज, तभी राज्य और देश का होगा विकास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में शिक्षा की क्या हालात हैं यह किसी से भी छुपी हुई नहीं है। हालांकि, इसमें सुधार को लेकर तरह- तरह की योजनएं बनाई जाती है। लेकिन, जब इसको धरातल पर उतारा जाता है तो फिर मामला ही कुछ अलग हो जाता है। लेकिन, इस बात में भी कोई परहेज नहीं है कि, शिक्षा की किसी भी राज्य के लिए विकास की सीढ़ी तय करती है।  इसी कड़ी में अब राज्य के शिक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमों ने सवाल खड़ा किया है और शिक्षा के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक भी किया है। 


दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आप भले ही दो रोटी कम खाइए, लेकिन बच्चो को जरूर पढ़ाइए। उन्होंने कहा कि, जब हमारा राज्य शिक्षित बनेगा तभी देश में आगे बढ़ेगा और राजय का विकास होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अभी राज्य में सरकार के अंदर वैसे लोगों की कमी है जो शिक्षा को लेकर सही मायने में अपना ध्यान केंद्रित कर सके। हालांकि, सरकार कार्य कर रही है लेकिन इसका व्यापक असर नहीं दिख रहा है। 


साहनी ने कहा कि, अच्छे लोगों को राजनीति में आने की जरूरत है ताकि राज्य की विकास में अधिक काम हो सके। उन्होंने कहा कि गरीब और अच्छे लोग जब आयेंगे तो गरीबों की समस्या जानेंगे और उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि, आज आजादी के इतने वर्षों के बाद भी लोग अपने वोट की कीमत को नहीं पहचानते हैं। उन्होंने लोगों से अच्छे लोगों को जनप्रतिनिधि बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि, आज जरूरत है कि हाशिए पर बैठे लोगों को मुख्यधारा में लाया जाए।