ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर

शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन : पुलिस ने संघ के नेता को किया हाउस अरेस्ट; MLC आवास पहुंचे अभ्यर्थी

PATNA : बिहार सरकार द्वारा शिक्षक बहाली के खिलाफ विधानसभा के मानसून सत्र के बीच आज शिक्षक अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसके बाद पुलिस ने इसको लेकर

शिक्षकों का  धरना-प्रदर्शन : पुलिस ने संघ के नेता को किया हाउस अरेस्ट; MLC आवास पहुंचे अभ्यर्थी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार द्वारा शिक्षक बहाली के खिलाफ विधानसभा के मानसून सत्र के बीच आज शिक्षक अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसके बाद पुलिस ने इसको लेकर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने शिक्षक संघ के नेता को हाउस अरेस्ट कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान शिक्षक अभ्यर्थी नई शिक्षक नियमावली और डोमिसाइल नीति साथियों साथ नियोजित शिक्षक को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर आज विधानसभा का घेराव करने वाले हैं ऐसे में बिहार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और धरना से पूर्व शिक्षक नेता आनंद कौशल को हाउस अरेस्ट कर लिया है।


वहीं, शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर एमएलसी आवास के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि महागठबंधन की सरकार ने हमसे जो वादा किया था वह वादा से आज वह मुकर रही है इसलिए हम लोग अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर बिहार के सभी जिले से शिक्षक पटना पहुंच गए हैं और आज ये लोग विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।


बताया जा रहा है कि, 11 जुलाई को विधानसभा घेराव के बाद 12 जुलाई को शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों का उनके आवास पर घेराव करेंगे। इन   शिक्षकों को भाजपा समेत कई पार्टियों का साथ भी मिल गया है। यही वजह है कि,  भाजपा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च करने वाली है, जिसमे लाखों लोग सड़कों पर उतर कर बिहार सरकार का विरोध करेंगे। भाजपा ने 13 जुलाई को होने वाले मार्च के लिए जागरुकता रथ भी प्रदेश पार्टी कार्यालय से रवाना किया है ।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता