ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

सिद्धारमैया सरकार का बड़ा फैसला, SBI और PNB में खाता बंद किये जाने का निर्देश

DESK: भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने SBI और PNB के साथ सभी लेन-देन पर तत्काल रोक का आदेश दिया है।

सिद्धारमैया सरकार का बड़ा फैसला, SBI और PNB में खाता बंद किये जाने का निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने  SBI और PNB के साथ सभी लेन-देन पर तत्काल रोक का आदेश दिया है। कर्नाटक के तमाम विभागों को इन बैंकों में अपने खाते बंद करने और अपनी जमा राशि को निकालने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है।


मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आदेश दिया है कि भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में किसी तरह की ना कोई डिपोजिट करना है और ना ही कोई निवेश ही करना है। दोनों बैंकों पर जमा सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इन आरोपों के बीच सरकार का यह फैसला आया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इस मामले को लेकर कई बार दोनों बैंकों को चेतावनी भी दी गयी थी लेकिन दोनों बैंक की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। जिसके बाद सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। 


सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के सभी विभागों, सार्वजनिक उद्यमों, सभी निगमों व स्थानीय निकायों, यूनिवर्सिटी समेत अन्य संस्थानों को उनके द्वारा संचालित किए जा रहे भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक खातों को बंद करके जमा राशि तुरंत वापस करना होगा। सिद्धारमैया सरकार ने सभी सरकारी विभागों से कहा है कि वो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक से अपने लेन-देन खत्म करें। कर्नाटक सरकार के इस आदेश के बाद अब सभी विभागों को इन दोनों बैंकों में जमा राशि निकालना होगा और एकाउंट को पूरी तरह से बंद करना होगा। इन दोनों बैंकों पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। 

टैग्स