Hindi News / news / शॉर्ट सर्किट से रुई गोदाम में लगी भीषण आग, मुहल्ले में मच गया...

शॉर्ट सर्किट से रुई गोदाम में लगी भीषण आग, मुहल्ले में मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated May 24, 2020, 1:29:34 PM

शॉर्ट सर्किट से रुई गोदाम में लगी भीषण आग, मुहल्ले में मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

- फ़ोटो

NALANDA :नालंदा में शॉर्ट सर्किट से रुई गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस भीषण अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर खाक गयी । गोदाम में आग लगने से अगल-बगल रहने वाले लोग दहशत में आ गये।


लहेरी थाना इलाके के लहेरी मोहल्ला में शॉर्ट सर्किट से रुई के गोदाम में आग लगने से करीब 3 लाख रुपए मूल्य के सामान जलकर खाक हो गया । आनंद रुई दुकान के संचालक सुबोध कुमार ने बताया कि लहेरी मोहल्ला में उनका गोदाम है । आज करीब साढ़े दस बजे गोदाम से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी जब आकर देखे तो आग भयंकर रूप ले चुका था ।


आग की सूचना पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया । सूचना पाकर एसडीओ जे पी अग्रवाल, डीएसपी इमरान परवेज, लहेरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली ।