1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 19, 2019, 7:51:46 AM
- फ़ोटो
NAWADA: नवादा के एक साइकिल दुकान में भीषण आग लग गई. आग में लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई. अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुकान के मालिक ने बताया कि देर रात अचानक दुकान के गोदाम में आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. आग से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट