ब्रेकिंग
Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल

टीचर की शर्मनाक करतूत: ‘..वरना तुम्हारी फोटो वायरल कर दूंगा’ स्कूल में शिक्षक ने छात्रा से कर दी ऐसी डिमांड, थाने पहुंच गया मामला

DESK: गुरु और शिष्य का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है लेकिन कभी-कभी इनकी करतूतों से पूरा समाज शर्मसार हो जाता है। गुजरात के छोटा उदेपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शि

टीचर की शर्मनाक करतूत: ‘..वरना तुम्हारी फोटो वायरल कर दूंगा’ स्कूल में शिक्षक ने छात्रा से कर दी ऐसी डिमांड, थाने पहुंच गया मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: गुरु और शिष्य का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है लेकिन कभी-कभी इनकी करतूतों से पूरा समाज शर्मसार हो जाता है। गुजरात के छोटा उदेपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने छात्रा से ऐसी मांग कर दी कि लड़की के पिता को थाने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ गई।


9वीं की छात्रा ने 51 वर्षीय शिक्षक पर न सिर्फ छेड़खानी करने का बल्कि उसे गंदा फोटो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी शिक्षक ने 13 साल की नाबालिग लड़की को अपने पास बुलाया और उसके शरीर पर हाथ फेरते हुए उससे किस करने की डिमांड कर दी। इतना ही नहीं शिक्षक ने कहा कि अगर लड़की ने उसे किस नहीं किया तो वह उसकी फोटो वायरल कर देगा।


शिक्षक की बात सुनकर पीड़ित लड़की वहां से भागकर घर पहुंची और अपने पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस घटना को लेकर स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के अभिभावकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।


बता दें कि स्कूल में छेड़खानी का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। दो महीने पहले भी गुजरात के बोटाद जिले में एक छात्र के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। छात्रा के साथ छेड़खानी करते शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया था।