ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

जंगल में शिकार करने गए थे 4 दोस्त, एक की गोली लगने से मौत तो बाकी तीनों ने कर ली खुदकुशी

DESK : जंगल में शिकार करने गए चार युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, वहीं 5वां युवक अभी तक लापता है. उसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है. मामला उत्तराखंड के टिहरी के जंगल का ह

जंगल में शिकार करने गए थे 4 दोस्त, एक की गोली लगने से मौत तो बाकी तीनों ने कर ली खुदकुशी
Anamika
2 मिनट

DESK :  जंगल में शिकार करने गए चार युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, वहीं 5वां युवक अभी तक लापता है. उसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है. मामला उत्तराखंड के टिहरी के जंगल का है, जहां 4 युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि भिलंगना ब्लॉक के थाती-कठुड़ पट्टी क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी पांच दोस्त  शिकार करने चोलाह तोक के जंगल गए थे. शिकार के दौरान निशाना चूकने से एक दोस्त 19 साल के संतोष पंवार को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

संतोष की मौत के बाद 3 ने कथित तौर पर जहर खा लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बारे में गांव के प्रधान ने बताया कि जब देर रात तक पांचों का कुछ पता नहीं चला तो घर वालों ने जंगल में उनकी तलाश की, जहां चार दोस्तों की डेड बॉडी मिली. 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पंवार (23), पंकज सिंह (24) और सोबन सिंह पंवार (23)  के रुप में की गई है.