ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Sheohar में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, इंजेक्शन लगाते ही मरीज की हुई मौत

SHEOHAR: शिवहर में झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज की जान ले ली। जिसके बाद क्लिनिक बन्द करके फरार हो गया। मृतक की पहचान कोठियां गांव निवासी 60 वर्षीय राम इकबाल गिरी के रूप में हुई है।

Sheohar में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, इंजेक्शन लगाते ही मरीज की हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज की जान ले ली। जिसके बाद क्लिनिक बन्द करके फरार हो गया। मृतक की पहचान कोठियां गांव निवासी 60 वर्षीय राम इकबाल गिरी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पर परिजन कार्रवाई किये जाने की मांग की है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास एक झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक है। क्लीनिक पर डॉक्टर के नाम का बोर्ड तक नहीं लगा हुआ है। लेकिन यहां रोज मरीज इलाज कराने आते थे। आज एक मरीज को झोलाछाप डॉक्टर ने सुई लगाया और कुछ ही देर के बाद मरीज ने दम तोड़ दिया। 


मरीज की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक में ताला लगाकर फरार हो गया। मृतक राम इकबाल गिरी नगर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के रहने वाले थे। इस बात की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स