ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सदर अस्पताल से दिनदहाड़े नवजात बच्चा चोरी, सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

SHEIKHPURA : इस वक्त शेखपुरा जिले से एक ताजा खबर सामने आ रही है. जहां सदर अस्पताल से दिनदहाड़े एक नवजात बच्चा चोरी हो गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SHEIKHPURA :  इस वक्त शेखपुरा जिले से एक ताजा खबर सामने आ रही है. जहां सदर अस्पताल से दिनदहाड़े एक नवजात बच्चा चोरी हो गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है.


घटना शेखपुरा जिले के सदर थाना की है. जहां  सदर अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से दिनदहाड़े एक नवजात बच्चा की चोरी हो गई. बच्चा चोरी होने के बाद सदर अस्पताल में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में ही मौजूद परिजन बच्चा चोर की तलाश में जुट गए. घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची. बताया जाता है कि एक अज्ञात महिला मुह में मास्क लगाकर पीड़िता के पास पहुंची और पिता को बच्चा दिखाने के नाम पर माँ की गोद से लिया बच्चा.


बच्चा चुराने बाली महिला ने नवजात पुत्र को इसकी माँ से यह कहकर लिया कि बच्चा को इसके पिता को दिखाना है और नवजात को लेकर फरार हो गयी. नवजात के चोरी के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. मौके पर पहुची नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के फुटेज को खंगाला गया है, जिसमें एक महिला मुँह ढके हुए बच्चा ले जाते दिख रही है. इस फुटेज के सहारे महिला चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rohit Sinha

FirstBihar संवाददाता