ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

लुटेरी दुल्हन ने 12 युवकों को लगाया करोड़ों का चुना, शादी कर 5 दिन के लिए बनती है दुल्हन

DESK: एक युवती ने 12 युवकों को करोड़ों का चुना लगाया है. वह शादी कर पांच दिन के लिए दुल्हन बनती है फिर युवकों के घर जाकर आभूषण और कैश लेकर फरार हो जाती है. इस तरह से इस शातिर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: एक युवती ने 12 युवकों को करोड़ों का चुना लगाया है. वह शादी कर पांच दिन के लिए दुल्हन बनती है फिर युवकों के घर जाकर आभूषण और कैश लेकर फरार हो जाती है. इस तरह से इस शातिर दुल्हन ने युवकों को करोड़ों का चुना लगा चुकी है. यह दिल्ली का मामला है. 

सहेली के साथ गिरफ्तार

युवती दिल्ली, नोएडा,गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत कई शहरों के युवकों को चुना लगा चुकी है. शिकायत के बाद पुलिस ने इस शातिर दुल्हन को उसकी सहेली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी बुलंदशहर थाना क्षेत्र के दनकौर स्टेशन के पास से हुई . 

युवक ने दर्ज कराया था केस

युवती ने सिकंदराबाद की रहने वाले मनोज के साथ 31 जनवरी 2020 को शादी की थी. कुछ दिन वह उसके घर में रही और वह 6 लाख रुपए का आभूषण और कैश लेकर फरार हो गई. जिसके बाद युवक ने केस दर्ज कराया है. इसके बाद युवती को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगी हुई थी. गिरफ्तारी के दौरान लाखों रुपए का उसके पास से आभूषण बरामद हुआ है. शातिर युवती पहले युवकों से पहले दोस्ती करती है, फिर प्रेम प्रसंग चलाने लगती है. भरोसे में लेने के बाद वह शादी करती है. फिर इस घटना को अंजाम देती है. 

टैग्स