ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचे

शराबबंदी को खत्म कराने की हो रही कोशिश, लेसी सिंह बोलीं- विपक्ष की साजिश होगी नाकाम

SAHARSA: माफिया की मिलीभगत से बिहार में शराबबंदी कानून को विफल बनाने की साजिश के खिलाफ सहरसा में आज विभिन्न महिला संगठनों द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। महिला संगठनों के इस

शराबबंदी को खत्म कराने की हो रही कोशिश, लेसी सिंह बोलीं- विपक्ष की साजिश होगी नाकाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: माफिया की मिलीभगत से बिहार में शराबबंदी कानून को विफल बनाने की साजिश के खिलाफ सहरसा में आज विभिन्न महिला संगठनों द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। महिला संगठनों के इस प्रतिरोध मार्च में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह शामिल हुईं। सहरसा के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंत्री लेसी सिंह ने प्रतिरोध मार्च की। प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वार लागू की गई शराबबंदी का समर्थन किया।


बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार शराबबंदी कानून को विफल करने का प्रयास किया जा रहा है और कुछ माफिया के माध्यम से शराबबंदी कानून को विफल करने में लगे हैं। उनके खिलाफ आज महिलाओं द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून मुख्यमंत्री का महिला के हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है, महिला सड़क पर, घर में शराब के कारण घरेलू हिंसा का शिकार होती थीं लेकिन जब से यह बंद है इस तरह की हिंसा खत्म हुई है।


उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा साजिश कर इसको विफल करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनकी यह शाजिश नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिरोध मार्च विपक्षियों पर करारा प्रहार है। विपक्ष एवं माफिया मिलकर इस कानून को विफल साबित करना चाहते है लेकिन यह कानून मुख्यमंत्री का महिला के हित में आमलोगों के हित में लिया गया सबसे बड़ा फैसला है। शराबबंदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उठाया गया साहसिक और क्रांतिकारी कदम है। इसके पक्ष में बिहार की महिलाएं गोलबंद होकर शराब माफिया के खिलाफ प्रतिकार करेंगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता