ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

शराब पीकर लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे मनचले, विरोध करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

SIWAN: खबर सीवान की है, जहां ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ये घटना गुठली थाना इलाके

शराब पीकर लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे मनचले, विरोध करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान की है, जहां ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ये घटना गुठली थाना इलाके के डरैला गांव की है। मृतक की पहचान 22 साल के दीपक सिंह के रूप में की जा रही है। वह ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार देर रात कुछ लोग ईंट भट्टे पर लड़की लेकर आए थे। वे उसके साथ गंदा काम करने वाले थे। मौके पर मौजूद दीपक ने बदमाशों की करतूतों का विरोध किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। 


सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है। घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार देर रात कुछ लोग ईंट भट्टे पर लड़की लेकर आए थे। बदमाशों ने शराब पी रखी थी। जब दीपक ने छेड़खानी का विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने दीपक की बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस घटना को अंजाम ईंट भट्टे पर ही काम करने वाले कुछ मजदूरों ने ही दिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

टैग्स