ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

शराब के नशे में धुत्त होमगार्ड जवान ने बीच सड़क पर किया हंगामा, वीडियो वायरल

MADHEPURA: बिहार सरकार जहां शराबबंदी कानून का पूरी तरह पालन किए जाने का दावा करती फिर रही है, वहीं आए दिन कोई न कोई ऐसा मामला सामने आ जाता है, जिससे इस कानून की धज्जियां उड़ जाती है

शराब के नशे में धुत्त होमगार्ड जवान ने बीच सड़क पर किया हंगामा, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार सरकार जहां शराबबंदी कानून का पूरी तरह पालन किए जाने का दावा करती फिर रही है, वहीं आए दिन कोई न कोई ऐसा मामला सामने आ जाता है, जिससे इस कानून की धज्जियां उड़ जाती है। इसी कड़ी में मधेपुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जहां एक युवक नशे में धुत्त होकर हंगामा करता दिख रहा है। 


युवक मधेपुरा के जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में पोस्टेड पुलिस विभाग का होमगार्ड का जवान बताया जा रहा है। युवक बीच सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहा है और उसे किसी का डर नहीं है। इस वीडियो के वायरल होने पर इस जवान पर विभागीय कार्यवाही होना तो तय है लेकिन सवाल खड़े होते हैं कि क्या बिहार में सचमुच की शराबबंदी लागू है या कुछ खास लोगों को इस कानून में ख़ास छुट दे दी गई है।


सरकार और प्रशासन कानून का पालन करने को लेकर काफी सक्रीय नज़र आ रही है। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। शराब तस्करों को पकड़ने के लिए ड्रोन, सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में शराब पीकर हंगामा करने वाले शख्स का वीडियो कई सवाल खड़ा करता है। 

टैग्स