ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

शादी से पहले भतीजी और भाई को मारी गोली, पूर्व मंत्री और सांसद का रिश्तेदार है आरोपी

SHIVHAR : बिहार में अपराधी के अंदर पुलिस का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। बदमाशों द्वारा अब दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के श

शादी से पहले भतीजी और भाई को मारी गोली, पूर्व मंत्री और सांसद का रिश्तेदार है आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SHIVHAR : बिहार में अपराधी के अंदर पुलिस का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। बदमाशों द्वारा अब दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पूर्व मंत्री और सांसद के रिश्तेदार ने भाई और भतीजी को गोली मार दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव आज अहले सुबह भूमि विवाद को लेकर पूर्व मंत्री और सांसद के रिश्तेदार ने अपने ही भाई और भतीजी को गोली मार दी। इस घटना में घायल भाई और भतीजी की पहचान विमल किशोर सिंह (55 वर्ष) व उसकी पुत्री दिव्या कुमारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। इन दोनों को सुबह पांच बजे शिवहर शहर स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। इन दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, नवल किशोर और विमल किशोर पूर्व सांसद के साले विश्वनाथ सिंह के पुत्र हैं। इस घटना में घायल युवती की शादी अगले महीने के 15 तारीख को होना तय हुआ है। इससे पहले जमीनी विवाद को लेकर उसके चाचा से उसे गोली मार दी। इस घटना की वजह बारातियों के लिए वह भाई के जमीन पर रास्ता बनाना बताया जा रहा है। 


नवल किशोर सिंह ने लाइसेंसी हथियार से भाई विमल किशोर सिंह को गोली मार दी। पिता को बचाने आई बेटी दिव्या कुमारी को भी गोली मार दी। गोली लगने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अलसुबह ही दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सक ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नवल किशोर सिंह, उसकी पत्नी नयन कुमारी व पुत्र प्रतीक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नवल किशोर सिंह की लाइसेंसी हथियार और कार जब्त कर ली है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि आरोपित के हथियार का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।


इधर, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल परिवार पूर्व सांसद सीताराम सिंह के ससुराल और पूर्व मंत्री राणा रणधीर के ननिहाल के हैं।