कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
1st Bihar Published by: Updated Fri, 26 Feb 2021 01:12:39 PM IST
- फ़ोटो
DESK: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने इस दौरान ढाबे के मैनेजर सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान ढाबे की मालकिन भागने में सफल रही। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पंजाब के रोपड़ स्थित एक ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। जिसके बाद सेक्स रैकेट के मामले का खुलासा हुआ। DSP वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से इसकी बात की सूचना मिल रही थी कि ढाबे में अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। आए दिन यहां लोगों की आवाजाही देखी जा रही है। कई लड़कियों को भी यहां लाया जा रहा है।
इस बात की सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। जिसके बाद एक पुलिस के जवान को ग्राहक बनाकर ढाबे पर भेजा गया। जब इस संबंध में वह ढाबे के मैनेजर से देह व्यापार को लेकर पैसे दे रहा था और सौदा तय कर रहा था तभी पुलिस ने धावा बोल दिया और मौके से मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ढाबे से 8 लड़कियों और 2 लड़कों को भी धर दबोचा गया। देह व्यापार मामले में पुलिस ने कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि धाबे की मालकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी है जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। पकड़ी गई लड़कियों में एक बरनाला, दूसरी नवांशहर और तीसरी मोगा जिले की रहने वाली है जबकि पकड़े गए लड़के रोपड़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।