Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में अरवल जिला प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा BIHAR NEWS : बस की छत पर सवार दो यात्री करंट से झुलसे, हालत गंभीर कैमूर में भीषण जाम से लोग परेशान: मोहनिया से टोल प्लाजा तक NH-19 पर घंटों फंसे वाहन चालक Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम Navi Mumbai Airport : प्रधानमंत्री मोदी ने किया नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन , जानें कब और कहां के लिए शुरू होंगी फ्लाइट? Bihar Crime News: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में बिहार पुलिस, दियारा इलाके में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा Bihar Crime News: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में बिहार पुलिस, दियारा इलाके में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा
1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sat, 19 Aug 2023 07:37:33 PM IST
- फ़ोटो
DARBHANGA: पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी तो आपने देखी ही होगी। जो अपने प्रेमी सचिन से मिलने के लिए पति को पाकिस्तान में छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ इंडिया पहुंची थी। ठीक उसी तरह नेपाल की संगीता भी पति और अपने दो बच्चों को छोड़कर भारत पहुंची है। बिहार के दरभंगा जिले में वह अपने प्रेमी के घर पहुंची थी लेकिन जब प्रेमी की सच्चाई का पता चला तो उसके पैर तले जमीन खिसक गयी। जिसके मिलने वह आई थी वो मौके से फरार हो गया। आखिर क्या है पूरा मामला दरभंगा से आई इस रिपोर्ट में जानिए...
पाकिस्तान की सीमा हैदर की प्रेम कहानी की तरह नेपाल की संगीता की भी कहानी है। वह दो बच्चों की मां है। संगीता की मुलाकात रक्सौल में कार्यरत बंधन बैंक के कर्मी से हुई थी। यह मुलाकात अचानक प्यार में बदल गया। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। बात आगे बढ़ी और शादी तक पहुंच गयी। बंधन बैंक का कर्मचारी गोविंद पहले से शादीशुदा था लेकिन इस बात की जानकारी उसने संगीता को नहीं दी थी। जबकि संगीता ने बताया दिया था कि उसकी शादी हो चुकी है।
पति की बीमारी से परेशान संगीता ने गोविन्द से शादी करने का फैसला लिया। फिर संगीता ने दोनों बच्चों और पति को छोड़कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली। जिसकी तस्वीर संगीता अपने पास रखी है। शादी के करीब दो साल बाद जब पति गायब हुआ तो वह बैंक से मिले एड्रेस पर दरभंगा पहुंची तो दंग रह गई। उसे पता चला कि गोविंदा शादीशुदा है। आठ साल पहले कोर्ट में प्रेरणा नामक लड़की से लव मैरेज कर चुका है। अब वह दो बच्चों का बाप भी है। इसके बाद घर पर हंगामा शुरू हो गया। मकान मालिक ने घर से परिवार को बाहर कर दिया है। उधर दोनों से शादी करने वाला गोविंद फरार हो गया।
दरअसल दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाला गोविन्द कुमार एक निजी बैंक में काम करता है। गोविन्द ने आठ साल पहले प्रेरणा नाम की लड़की से प्रेम विवाह दरभंगा कोर्ट में किया था। जिसे अपने माता-पिता के साथ दरभंगा में रखे हुए था। वही गोविन्द का बैक ने रक्सौल तबादला कर दिया। जो भारत-नेपाल का बॉर्डर इलाका है। नौकरी के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गोविन्द और संगीता की दोस्ती बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। इधर संगीता पहले से शादीशुदा थी। लेकिन पति के बीमारी से परेशान संगीता ने गोविन्द से शादी करने का निर्णय लिया। फिर संगीता ने दोनों बच्चों और पति को छोड़ कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली। जिसकी तस्वीर संगीता ने सबूत के तौर पर दिखाया है।
वही शादी के कई साल तक गोविन्द दोनों पत्नियों प्रेरणा और संगीता को अलग अलग रखे हुए थे। एक पत्नी को भारत तो दूसरी को नेपाल में रखे हुए था। इसी बीच गोविंद का रक्सौल से तबादला हो गया। फिर जब गोविंद संगीता से दूरी बनाने लगा तो संगीता ने बैंक से घर का पता लिया और दरभंगा पहुंच गयी। जहां गोविंद के दोनों बच्चों और पहली पत्नी को देखकर हैरान रह गयी। वही पहली पत्नी भी संगीता को देख कर हैरान रह गयी। संगीता ने गोविंद के साथ वाली तस्वीर प्रेरणा को दिखाई तो वो भी देखते रह गयी। इस मामले में दोनों महिला ने थाने में आवेदन देकर अपना-अपना पक्ष रखा है। लेकिन थाने से आपसी समझौता करने को पहले कहा गया है। इधर गोविंद घर से फरार है। परिवारवाले भी इसे लेकर काफी परेशान है। गोविंद के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वही इसकी जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग भी हैरान हैं।