Hindi News / news / गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव नहीं, पटना डीएम ने मॉर्निंग...

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव नहीं, पटना डीएम ने मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल चलाने का दिया निर्देश

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 29, 2019, 6:43:18 PM

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव नहीं, पटना डीएम ने मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल चलाने का दिया निर्देश

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं. बढ़ती गर्मी को लेकर जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को थोड़ी राहत देते हुए समय में बदलाव का निर्देश जारी किया है. डीएम ने आदेश जारी किया है कि 3 जुलाई तक 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 6.45 से 11 बजे तक ही चलेंगे. झुलसाने वाली भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर डीएम ने यह निर्णय लिया है. जिले के +2 तक के सभी स्कूल प्रबंधनों को यह आदेश जारी किया गया है. बता दें कि इन दिनों भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की आशंका जताई है.