ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, FD के ब्याज दरों को घटाया

DESK : कोरोना काल में देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने 10 सितंबर 2020 से फिक्स्ड डिपाजिट पर मिलने वाली ब्याज दरें घटा दी हैं. नई ब्याज दरें 10 सितंबर 2020 से ही लागू हो चुकी

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, FD के ब्याज दरों को घटाया
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना काल में देश की सबसे बड़ी बैंक SBI  ने 10 सितंबर 2020 से फिक्स्ड डिपाजिट पर मिलने वाली ब्याज दरें घटा दी हैं. नई ब्याज दरें 10 सितंबर 2020 से ही लागू हो चुकी हैं. इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक ने 27 मई को एफडी पर ब्याज दरें घटाई थीं.


एसबीआई की नई ब्याज दर ताजा जमा और परिपक्व जमा के नवीकरण पर प्रभावी होगी. सात दिन से लेकर 45 दिन की मैच्योरिटी वाली एसबीआई के एफडी पर ब्याज दर 2.9 फीसदी, 46 दिन से 179 दिन की एफडी पर ब्याज दर 3.9%, 180 दिन से लेकर एक साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 4.4 फीसदी हो गई है.


इसके अलावा एक साल लेकर दो साल से कम तक की मैच्योरिटी वाली एसबीआई एफडी पर ब्याज दर 4.9 फीसदी हो गई है. बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए एक एफडी प्रोडक्ट एसबीआई वी केयर डिपाजिट लॉन्च किया था.


इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए रिटेल टर्म डिपाजिट पर 30 बेसिस पॉइंट का अतिरिक्त प्रीमियम मिल रहा है. एसबीआई वी केयर जमा योजना 31 दिसंबर 2020 तक जारी है.