ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

सत्तर घाट पुल को लेकर भड़के BJP MLA विधानसभा में मामला उठाएंगे, नीतीश सरकार को बदनाम करवा रहे अधिकारी

GOPALGANJ : गोपालगंज में 70 घाट पुल का एप्रोच रोड टूटने के बाद अब सियासत भी जोर पकड़ने लगी है. स्थानीय बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने एप्रोच रोड टूटने के लिए इंजीनियर और अधिकारियो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में 70 घाट पुल का एप्रोच रोड टूटने के बाद अब सियासत भी जोर पकड़ने लगी है. स्थानीय बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने एप्रोच रोड टूटने के लिए इंजीनियर और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है. बीजेपी विधायक ने कहा है कि लापरवाह अधिकारी और इंजीनियर नीतीश सरकार को बदनाम करवा रहे हैं.


मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो इसकी मांग करेंगे. बीजेपी विधायक ने कहा है कि पुल के अप्रोच रोड में इंजीनियर की गलती के कारण गलत तरीके से निर्माण हुआ. इस पुल में खामियां थी इसी वजह से यह पूरी घटना हुई हालांकि उन्होंने इसके लिए सरकार की बजाय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है.



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से सत्तर घाट पुल  पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने पलटवार किया है. मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपनी जानकारी ठीक करनी चाहिए. सत्तर घाट पुल आज भी सुरक्षित है केवल दूसरे पुल का एप्रोच रोड टूटा है. तेजस्वी यादव पटना में बैठकर केवल सरकार को कोसने का काम कर रहे हैं और उनका आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है.

टैग्स