ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

बिहार : स्वास्थ्यकर्मी ने नाबालिग बच्ची से की दरिंदगी, लोगों ने आरोपी को पकड़कर खूब पीटा

SARAN : सारण जिले के छपरा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल के एक कर्मचारी ने दरिंदगी की है. जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ छप

बिहार : स्वास्थ्यकर्मी ने नाबालिग बच्ची से की दरिंदगी, लोगों ने आरोपी को पकड़कर खूब पीटा
First Bihar
2 मिनट

SARAN : सारण जिले के छपरा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल के एक कर्मचारी ने दरिंदगी की है. जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ छपरा के महावीर अस्पताल गई थी तभी अस्पताल का एक कर्मचारी बच्ची को फुसलाकर अस्पताल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित जिला परिषद के शौचालय में ले गया, जहां मासूम के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान मोहम्मद साकिब के रूप में की गई है. 


बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर जब जिला परिषद् कार्यालय के कर्मी शौचालय के पास पहुंचे तो उन्होंने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया. कर्मचारियों ने पहले तो आरोपी की खूब पिटाई की फिर बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी. तबतक मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी. लोगों ने आरोपी को घेरकर पीटना शुरू कर दिया था. बाद में जब पुलिस पहुंची तो उसे थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई. 


पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. इसके अलावा बच्ची का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उधर, दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद महावीर नर्सिंग होम के कर्मचारी और प्रबंधक फरार हो गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.