ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

सारण : इलाज के दौरान अस्पताल से कैदी फरार, पुलिस की लापरवाही आई सामने

SARAN : सारण जिले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। दरअसल, पुलिस की लापरवाही के कारण छपरा सदर अस्पताल में इलाज करा रहा एक कैदी भागने में सफल हुआ है। कैदी के भागने के

सारण : इलाज के दौरान अस्पताल से कैदी फरार, पुलिस की लापरवाही आई सामने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SARAN : सारण जिले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। दरअसल, पुलिस की लापरवाही के कारण छपरा सदर अस्पताल में इलाज करा रहा एक कैदी भागने में सफल हुआ है। कैदी के भागने के बाद उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में जहां कैदी को रखा गया था, वहां ग्रिल टूटा हुआ था और इसी का फायदा उठाकर कैदी फरार होने में सफल रहा।


दरअसल, फरार कैदी को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक छपरा मंडल कारा में बंद एक कैदी को जॉन्डिस हो गया था। बेहतर इलाज के लिए कैदी को 3 अप्रैल के दिन छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस की मौजूदगी में उसका इलाज चल रहा था लेकिन 6 अप्रैल को उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही ने नहाने के लिए उसकी हथकड़ी खोल दी। वह बाथरूम में नहाने के लिए गया और बाथरूम में टूटे हुए ग्रिल का फायदा उठाकर वहां से निकल भागा।


कैदी के फरार होने के बाद वहां तैनात सिपाही की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। कैदी ओमप्रकाश की हथकड़ी सिपाही ने क्यों खोली यह अपने आप में बड़ा सवाल है और साथ ही साथ यह सवाल भी बनता है कि आखिर बाथरूम में ग्रिल टूटे होने की जानकारी उसने अपने बड़े अधिकारियों को क्यों नहीं दी। जो कैदी फरार हुआ वह सारण जिले के मढ़ौरा का रहने वाला है और पिछले कई सालों से छपरा मंडल कारा में अपनी सजा काट रहा है।