ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

शराबी पति के रवैय्ये से परेशान पत्नी ने पुलिस को किया फोन, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

JAHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए 6 साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है और शराब का सेवन कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस

शराबी पति के रवैय्ये से परेशान पत्नी ने पुलिस को किया फोन, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए 6 साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है और शराब का सेवन कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। जहानाबाद में एक शख्स शराब पीकर घर आया करता था। उसकी इस आदत से पत्नी परेशान हो गयी थी। पत्नी शराब नहीं पीने की बात जब भी कहती पति उसकी बातों को अनसुना कर दिया करता था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच बकझक हुआ करता था। पति के इस रवैय्ये से तंग आकर पत्नी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। 


उसने पुलिस को बताया कि उसका पति अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है वह आए दिन शराब पीकर घर आता है। शराब पीने से मना करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता है जिसका बुरा असर बच्चों पर भी पड़ता है। फिर क्या था पत्नी की शिकायत पर पुलिस ब्रेथ एनालाइजर लेकर घर पर पहुंच गयी। जब पति की जांच की गयी तब शराब पीने की बात सामने आई जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।


मामला जहानाबाद के कलपा ओपी क्षेत्र के बदहर गांव का है। जहां पति के रवैय्ये से परेशान एक पत्नी को पुलिस से मदद मांगनी पड़ गयी। पत्नी ने खुद पति को गिरफ्तार कराया अब इसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। यह मामला सामने आने के बाद  वैसे लोग ज्यादा घबराए हुए हैं जो शराब पीकर अपने घरों पर हंगामा करते हैं और आए दिन पत्नी से मारपीट करते हैं। 


गौरतलब है 2016 में बिहार में सर्वसम्मति से शराबबंदी कानून लागू किया था। अपराध और घरेलू हिंसा के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू करने का फैसला लिया था जो आज भी लागू है। इस कानून को कड़ाई से लागू कराने में पुलिस जुटी हुई है। आए दिन लोग पकड़े भी जा रहे हैं और शराब की खेप भी बरामद की जा रही है।  

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता