ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

शराब पीने से मना करने पर दुकानदार की कर दी पिटाई, दुकान पर पथराव के बाद दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट

PATNA: पटना के आर.ब्लॉक के पास उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक दुकानदार की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। उसे बचाने जब एक साथी पहुंचा तब शराबियों ने उनकी भी पिटाई

शराब पीने से मना करने पर दुकानदार की कर दी पिटाई, दुकान पर पथराव के बाद दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के आर.ब्लॉक के पास उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक दुकानदार की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। उसे बचाने जब एक साथी पहुंचा तब शराबियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। यही नहीं शराबियों ने दुकान पर भी पथराव करने लगे। जिसमें दुकानदार और उसका एक साथी का सिर फट गया। दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 


पीड़ित दुकानदार के अनुसार उसके दुकान के पास कुछ लोग शराब पी रहे थे। शराब पीता देख दुकानदार ने उन्हें शराब पीने से मना किया। दुकानदार को शराब पी रहे लोगों को रोकना महंगा पड़ गया। शराब पी रहे लोग दुकानदार से उलझ पड़े और उनकी जमकर पिटाई कर दी। दुकानदार को पीटता देख उसका एक साथी उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी शराबियों ने मारपीट की।


 यही नहीं इस दौरान दुकान पर लोग पत्थर फेंकना शुरू कर दिये। जिससे दुकानदार और उसके साथी का सिर फट गया और दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। आनन फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच लेकर पहुंचे जहां दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सचिवालय थाना पुलिस ने लोगों को शांत कराया। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कौन लोग थे जो दुकान के पास शराब पी रहे थे। सभी की पहचान में पुलिस जुटी है।