ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो कर दी मां की हत्या, परिजनों ने आरोपी बेटे को किया पुलिस के हवाले

KATIHAR: पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। जी हां हम बात कर रहे हैं उस कलयुगी बेटे की जिसने महज 20 हजार रूपये के लिए मां की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो कर दी मां की हत्या, परिजनों ने आरोपी बेटे को किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। जी हां हम बात कर रहे हैं उस कलयुगी बेटे की जिसने महज 20 हजार रूपये के लिए मां की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इस कपूत की करनी को जानकर लोग भी हैरान हैं। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल वो सलाखों के पीछे हैं। शराब पीने के लिए उसने यह पैसे मांगे थे। 


कटिहार में पैसे नहीं देने पर एक पुत्र ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। घटना कदवा थाना क्षेत्र के भर्री गांव की है। आरोपी बेटे को परिजनों ने मौके पर पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इधर पुलिस परिजनों के फर्द बयान को दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की अनुसंधान में जुटी है। मृतका की पहचान भर्री गांव निवासी 50 वर्षीय शकुंतला देवी के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी देते हुए महिला के भतीजे राजा ने बताया कि उनकी बुआ से उनका बड़ा पुत्र विजय मंडल 20 हजार रूपए मांग रहा था। मां ने जब पैसे देने से इनकार किया तब गुस्से में आकर फुफेरा भाई विजय बांस ले आया और अपनी मां के सिर पर लगातार हमला करने लगा। जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


आनन फानन में बेहोश मां को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपी बेटे विजय को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।


आरोपी का ममेरा भाई राजा ने बताया कि विजय मंडल को शराब पीने की लत थी। उसकी शादी भी हो चुकी है। दो बच्चे भी है। लेकिन वह कोई भी काम काज नहीं करता है। दिन भर इधर-उधर घूमता रहता था और घर के पैसे से शराब पीता था जब मां ने पैसे नहीं दिए तो पीट-पीटकर मां की ही हत्या कर दिया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN

FirstBihar संवाददाता