ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

शराब पीने के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पत्नी का उड़ाया मजाक.. तो उसे बोतल से ही मार डाला

MADHEPURA: होली खुशी और आपसी भाईचारे का त्यौहार है। रंगों के इस पर्व को कुछ लोग बेरंग करने का काम करते है। ताजा मामला मधेपुरा से है जहां होली के अवसर पर जब दो दोस्त शराब की पा

शराब पीने के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पत्नी का उड़ाया मजाक.. तो उसे बोतल से ही मार डाला
Santosh Singh
2 मिनट

MADHEPURA: होली खुशी और आपसी भाईचारे का त्यौहार है। रंगों के इस पर्व को कुछ लोग बेरंग करने का काम करते है। ताजा मामला मधेपुरा से है जहां होली के अवसर पर जब दो दोस्त शराब की पार्टी कर रहे थे। तभी इसी दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पत्नी का मजाक उड़ाया जो नागवार गुजरा। फिर क्या था शराब की बोतल से हमला बोलते हुए दोस्त ही दोस्त का कातिल बन गया।


पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मधेपुरा एसडीएम आवास के ठीक पास उस वक्त हुई जब होली की पार्टी मनाने के दौरान एक युवक ने मामूली विवाद में अपने दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक वार्ड 18 का रहने वाला है जिसका नाम शिवा मल्लिक है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त रंजीत शराब लेकर आया था। दोनों साथ बैठकर होली की पार्टी मना रहे थे। इस दौरान दोनों ने शराब का सेवन किया। जिसके बाद शराब के नशे में धुत उसका दोस्त रंजीत उसकी पत्नी का मजाक उड़ाने लगा। इसी बात से गुस्सा होकर उसने यह कदम उठाया।


 घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक रंजीत एक होटल में स्वीपर का काम करता था और कटिहार जिले के लक्षमीपुर वदारी का रहने वाला था। आरोपी शिवा मल्लिक भी निजी अस्पताल में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।