ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

शराब पीकर बारात जाना पड़ गया महंगा, स्कॉर्पियो सवार 8 लोग हुए गिरफ्तार

MADHEPURA: स्कॉर्पियो पर सवार 8 लोग बारात जा रहे थे तभी रास्ते में ही सभी ने शराब का सेवन कर लिया। शराब के नशे में धुत बारात जा रहे सभी लोगों की नजर अचानक सामने खड़ी पुलिस पर

शराब पीकर बारात जाना पड़ गया महंगा, स्कॉर्पियो सवार 8 लोग हुए गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: स्कॉर्पियो पर सवार 8 लोग बारात जा रहे थे तभी रास्ते में ही सभी ने शराब का सेवन कर लिया। शराब के नशे में धुत बारात जा रहे सभी लोगों की नजर अचानक सामने खड़ी पुलिस पर गयी। फिर क्या था सारा नशा ही उतर गया। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया और फिर सभी को जेल भेजा गया। 


मुरलीगंज में गश्ती दल ने केपी कॉलेज और मीरगंज के बीच में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ कर शराब पी रहे आठ शराबियों को धर दबोचा। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस बाबत जानकारी देते हुए मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी सिद्धेश्वर पाठक अपने दल बल के साथ गश्ती कर रहे थे।


इसी दौरान आठ लोग एक स्कॉर्पियो से बारात जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने जब गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तब तलाशी के दौरान 180 एमएल की आधी खाली शराब का बोतल बरामद किया गया। सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। जिन्हें गिरफ्तार किया गया। 


बताया गया कि सभी लोग बारात जा रहे थे और इसी क्रम में शराब का भी सेवन कर रहे थे। शराबियों की पहचान खगड़िया जिले के मोरकही थाना क्षेत्र के रसौंक निवासी अविनाश कुमार, नीतीश कुमार, रजनीश कुमार, एजाज फरीदी, गुलेचमन, सरफराज आलम, नियाज आलम उर्फ रियाज आलम, मो. सब्बीर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसके बाद सभी को जेल भेजा गया है।  


शराब पीकर बारात जाना पड़ गया महंगा, स्कॉर्पियो सवार 8 लोग हुए गिरफ्तार