ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

जिनके कंधे पर शराबबंदी की जिम्मेदारी वही निकले शराबी, थाने में शराब पार्टी करते पकड़े गये 4 लोग, दारोगा और चौकीदार भी शामिल

KAIMUR: बिहार में करीब 8 साल से शराबबंदी है लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कानून का मजाक उड़ाते हुए शराब पीते है और बेचते भी है। इस बार कैमूर में पुलिस वालों

 जिनके कंधे पर शराबबंदी की जिम्मेदारी वही निकले शराबी, थाने में शराब पार्टी करते पकड़े गये 4 लोग, दारोगा और चौकीदार भी शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में करीब 8 साल से शराबबंदी है लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कानून का मजाक उड़ाते हुए शराब पीते है और बेचते भी है। इस बार कैमूर में पुलिस वालों को शराब पीते पकड़ा गया है। जिनके कंधे पर इस कानून को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है वही इसका मजाक उड़ा रहे हैं और शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 


दारोगा और दो चौकीदार को शराब पीते रंगहाथ पुलिस ने थाना परिसर से पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों की दी। दरअसल जिले के एसपी ललित मोहन शर्मा को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई की गयी। 3 पुलिस कर्मियों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


बताया जाता है कि सोनहन थाना परिसर में दारोगा राजीव रंजन सिंह, दो चौकीदार और एक अन्य व्यक्ति शराब पी रहा था। सभी नशे में धुत थे। इन सभी को एसपी के निर्देश पर पकड़ा गया है। जब ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी सभी में शराब पीने की पुष्टि हुई। चारों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।