ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

शराब की बोतल लहराने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

DARBHANGA: गोपालगंज, बेतिया और मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद शराब का मुद्दा इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। कई इलाकों में शराब को लेकर छापेमारी भी की जा रह

 शराब की बोतल लहराने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: गोपालगंज, बेतिया और मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद शराब का मुद्दा इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। कई इलाकों में शराब को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। वही शराबबंदी की समीक्षा भी की जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 16 नवंबर को अहम बैठक करने वाले हैं। लेकिन इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें एक युवक शराब की बोतल को दिखाते हुए खुलेआम पुलिस को चैलेंज करता नजर आया। युवक का शराब के साथ वीडियो वायरल होने के बाद DGP के निर्देश पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दरभंगा के करीबचक से उसे गिरफ्तार किया। 


छठ पूजा के दौरान शराब की बोतल हाथ में लिये पुलिस को चैलेंज करने वाले युवक को दरभंगा एसपी के निर्देश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें युवक अपना नाम-पता बताते हुए शराब से भरी बोतल दिखा रहा था। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि छठ पर्व के समय किसी घर के पास यह वीडियो बनाया गया था। 


वीडियो में युवक अपना नाम संतोष यादव बता रहा था वो शराब की बोतल दिखाकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहा था। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। लोगों में शराबबंदी कानून का खौफ नहीं है इस वीडियो को टैग करके लोग इसे शेयर भी करने लगे। वायरल वीडियो में युवक अपना नाम और पता भी बता रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी के निर्देश के बाद दरभंगा एसपी ने कार्रवाई की और इस दौरान ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी और दरभंगा के करीबचक से संतोष यादव को धर दबोचा गया।