ब्रेकिंग
बिहार में भगवा पर गरमाई सियासत: ‘ज्यादा उजबुजाइएगा नहीं, आपका भी सारा चिट्ठा हमारे पास है’, आखिर किसे चेतावनी देने लगे भाई वीरेंद्र?पटना में थाने के पास बड़ी डकैती, 10 हथियारबंद बदमाशों ने दंपती को बनाया बंधक; 77 लाख की लूट के बाद हुए फरारबिहार में सरकारी स्कूलों के भगवाकरण का आरोप: सदन की कार्यवाही से पहले भड़के ओवैसी के विधायक, सम्राट सरकार पर जमकर बरसेबाढ़ के पानी के साथ गांव में घुसा विशाल मगरमच्छ, भैंस पर किया हमला; ग्रामीणों ने ऐसे किया काबूबिहार में स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, शादी से इनकार पर मिली थी धमकीबिहार में भगवा पर गरमाई सियासत: ‘ज्यादा उजबुजाइएगा नहीं, आपका भी सारा चिट्ठा हमारे पास है’, आखिर किसे चेतावनी देने लगे भाई वीरेंद्र?पटना में थाने के पास बड़ी डकैती, 10 हथियारबंद बदमाशों ने दंपती को बनाया बंधक; 77 लाख की लूट के बाद हुए फरारबिहार में सरकारी स्कूलों के भगवाकरण का आरोप: सदन की कार्यवाही से पहले भड़के ओवैसी के विधायक, सम्राट सरकार पर जमकर बरसेबाढ़ के पानी के साथ गांव में घुसा विशाल मगरमच्छ, भैंस पर किया हमला; ग्रामीणों ने ऐसे किया काबूबिहार में स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, शादी से इनकार पर मिली थी धमकी

‘हम गाय का मांस एक्सपोर्ट नहीं करते, यह आपका धंधा है’ संसद में विपक्ष पर जमकर बरसे ललन सिंह

DELHI: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को संसद में अपने विभाग से जुड़े अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। देश में पशुओं की

‘हम गाय का मांस एक्सपोर्ट नहीं करते, यह आपका धंधा है’ संसद में विपक्ष पर जमकर बरसे ललन सिंह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को संसद में अपने विभाग से जुड़े अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। देश में पशुओं की संख्या कम होने के दावों का खंडन करते हुए ललन सिंह ने कहा कि देश में पशुओं की संख्या कम नहीं हुई है बल्कि पहले से और अधिक हुई है। विपक्ष द्वारा सदन में गोमांश की चर्चा करने पर ललन सिंह जमकर बरसे।


सदन में विपक्ष को जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के असंगठित क्षेतर्र को संगठित करने की है। पशुओं में रोग नियंत्रण के लिए सरकार टीकाकरण का काम कर रही है। सौ फीसद केंद्रीय सहायता से हम पशुओं में रोग नियंत्रण का काम कर रहे हैं। 


इस दौरान ललन सिंह ने कहा कि एक साथी गोमांस की बात कर रहे थे, तो वह इसको करेक्ट कर लें, हमारा देश गाय का मांस एक्सपोर्ट नहीं करता है बल्कि हमारा देश बफैलो का मीट एक्सपोर्ट करता है, ये आप लोगों का धंधा है। उन्होंने आगे कहा कि 21 राज्यों में आज भी 3165 एमवीयू काम कर रहे हैं जिससे 86 लाख पशुओं को इसका लाभ मिला है।


केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अधीर रंजन चौधरी का जिक्र करते हुए टीएमसी पर तंज किया। टीएमसी सांसदों की तरफ इशारा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि आपलोग आजकल कांग्रेस के साथ खूब गलबहियां कर रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी को तो आपलोग विदा कर दिए। कांग्रेस ने 60 साल में 13 फीसद लोगों की चिंता नहीं की तो तीन परसेंट वाले लोगों की चिंता कहां से करती।


उन्होंने आगे कहा कि ये लोग 60 साल तक मेवा खा रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समर्पण भाव से लोगों की से जनता की सेवा कर रहे हैं इसलिए लक्ष्य प्राप्त हो रहे हैं। एक उपलब्धि जरूर है आपकी, आपने घोटालों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आपके घोटाले गिने जाएं तो लाइन लंबी होगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि देश के विकास में आपका कोई योगदान नहीं है।