ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

गैंगरेप पीड़िता को पति ने ठुकराया, बच्चों को रखने के लिए राजी लेकिन पत्नी की शक्ल भी नहीं देखना चाहता

GARHWA: गैंगरेप का दर्द झेल रही एक महिला पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब सपोर्ट करने के बजाये उसके पति ने ठुकरा दिया. घटना झारखंड के गढ़वा की है. तीन दिन पहले महिला के स

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

GARHWA: गैंगरेप का दर्द झेल रही एक महिला पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब सपोर्ट करने के बजाये उसके पति ने ठुकरा दिया. घटना झारखंड के गढ़वा की है. तीन दिन पहले महिला के साथ तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया था. पीड़िता अभी इस दर्द से उभर भी नहीं पाई थी कि घटना के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने अपनाने से इनकार कर दिया. पति और ससुरालवालों से रिजेक्शन मिलने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में मदद की गुहार लहाई है.


दरअसल तीन दिन पहले पीड़िता के साथ कल्याणपुर पेट्रोल पंप के पास गैंगरेप हुआ था. घटना की जानकारी जब पत्नी ने अपने पति और घर के लोगों को दी तब पीड़िता को सहारा देने के बजाये सबने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. जिसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगा रही है. पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने उसके पति और ससुरालवालों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने पुलिस की भी एक ना सुनी और पीड़िता को अपनाने से साफ मना कर दिया.


पीड़िता के पति ने कहा है कि वो अपने तीन बच्चों को साथ रखेगा लेकिन पत्नी की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है. वहीं ससुराल वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता का गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध है. जिसे लेकर कुछ दिन पहले पंचायत भी बैठाई गई थी. पंचों ने महिला को माफ कर दिया था, लेकिन तीन दिन पहले फिर से वो अपने प्रेमी के साथ मेला देखने चली गई थी. ससुराल वालों के मुताबिक प्रेमी के साथ मेला देखकर लौटने के दौरान ही 3 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने गैंगरेप के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन पति के ठुकराने के बाद महिला मदद की गुहार लगा रही है.


टैग्स